UP News Gold Prices Falls After Budget 150 kg Solid Gold to be Sold Daily News in Hindi

gold
– फोटो : istock

विस्तार


नौ फीसदी उत्पाद शुल्क एवं सेस कम किए जाने को सराफा कारोबारी बड़ी राहत वाला कदम मान रहे हैं। कारोबारियों का अनुमान है कि इससे सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम औसतन 3000 रुपये तक घट सकती है। इससे तस्करी पर भी अंकुश लगेगा। 

Trending Videos

सराफा बाजार में सोने की बिक्री तीन गुना तक बढ़ जाएगी। अभी 10 बड़े बुलियन कारोबारी रोजाना 50 किलो सोना खुदरा कारोबारियों एवं कारीगरों को बेचते हैं, जो बढ़कर 150 किलो तक हो जाने का अनुमान है।

लखनऊ महानगर सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष मनीष कुमार वर्मा और चौक के कारोबारी उमेश पाटिल का मानना है कि सोना-चांदी सस्ता होने से गहने भी सस्ते होंगे। बुलियन कारोबारी बैंक से सोना खरीदेंगे तो उसे टैक्स लेकर ही बेचेंगे, जिससे सरकार का भी राजस्व बढ़ेगा। 

सराफा बाजारों में तस्करों की आवक भी कम होगी। उधर, चौक के बुलियन कारोबारी लोकेश अग्रवाल ने बताया कि सोना-चांदी से उत्पाद शुल्क व सेस कम होने के कारण उसके रेट की गणना सही तरीके से नहीं होने के कारण मंगलवार को ठोस सोने एवं चांदी की खरीद फरोख्त ठप रही। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *