{“_id”:”6787561bfeddaa7e880e923b”,”slug”:”up-news-hindu-family-got-land-in-sambhal-after-47-years-victim-family-had-moved-to-narauli-after-1978-riots-2025-01-15″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: संभल में 47 साल बाद हिंदू परिवार को मिली अपनी जमीन, 1978 के दंगे के बाद नरौली चला गया था पीड़ित परिवार”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
हिंदू परिवार को जमीन पर मिला कब्जा – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
संभल कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जगत में हिंदू (माली) परिवार की लाखों रुपये की जमीन पर दूसरे समुदाय के लोगों का कब्जा मिला है। यह जमीन 10वीं कक्षा तक संचालित आजाद जन्नत निशा कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के परिसर में है।
Trending Videos
मंगलवार को पीड़ित परिवार के साथ पहुंचीं एसडीएम वंदना मिश्रा ने खतौनी के आधार पर करीब डेढ़ बीघा जमीन को चिह्नित कराया। वहीं, दूसरी ओर विद्यालय प्रबंधक डॉ. शाजेव की ओर से दावा किया है कि यह जमीन 1971 से 1976 के बीच संस्था के नाम खरीदी गई थी। जिसके बैनामे भी कराए गए हैं।
बनियाठेर थाना क्षेत्र के कस्बा नरौली निवासी रघुनंदन का परिवार 1978 तक संभल के महमूद खां सराय में रहता था। 1978 में दंगा हुआ तो नरौली जाकर बस गए थे। पुश्तैनी जमीन मोहल्ला जगत में थी। जिसमें फूलबाग हुआ करता था।
रघुनंदन का आरोप है कि उनकी पुश्तैनी जमीन पर दूसरे समुदाय के कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया और विद्यालय की जमीन में शामिल कर दिया। बताया कि इसकी शिकायत कई बार की लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई।