मायावती ने सुप्रीम कोर्ट के एससी/एसटी आरक्षण के वर्गीकरण व क्रीमीलेयर के निर्णय से उत्पन्न रोष को लेकर कल हुए भारत बंद में बसपा की प्रभावी भागीदारी एवं एकजुटता की अपील से इसके सफल होने की सभी को बधाई दी है।


UP News: Mayawati congratulated on the success of Bharat Band

बसपा प्रमुख मायावती
– फोटो : अमर उजाला

Trending Videos



विस्तार


बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि आरक्षण हड़पने की भाजपा, कांग्रेस और सपा की साजिश से लोग कितना आक्रोशित हैं, यह बुधवार को आयोजित भारत बंद से साबित हो गया। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के एससी-एसटी आरक्षण के उप-वर्गीकरण व क्रीमीलेयर के निर्णय के विरोध में हुए भारत बंद के सफल होने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि भारत बंद में बसपा की प्रभावी भागीदारी एवं एकजुटता की अपील से यह सफलता मिली।

Trending Videos

बसपा सुप्रीमो ने बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर जारी अपने बयान में कहा कि भारत बंद में कांग्रेस-सपा आदि के उदासीन रवैये से इनकी जातिवादी सोच प्रमाणित होती है। वहीं बंद के दौरान पटना में निर्दोष लोगों पर पुलिस के लाठीचार्ज की निंदा करते हुए उन्होंने सरकार से दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार भारत बंद के आयोजन के मद्देनजर आरक्षण के मुद्दे की संवेदनशीलता को गंभीरता से लेकर इसका शीघ्र उचित समाधान भी करे। देश में करोड़ों एससी-एसटी वर्ग के लोगों को आरक्षण के उनके हक की लड़ाई खुद अपने बल पर लड़नी होगी, तभी सफलता मिलेगी।

यूपी में महिला सुरक्षा बेहाल

वहीं दूसरी ओर उन्होंने यूपी में महिला सुरक्षा को बेहाल करार देते हुए कहा कि आगरा के सदर बाजार थाना क्षेत्र में एक नाबालिग दलित लड़की के साथ दुष्कर्म की हुई घटना दुखद व निंदनीय है। सरकार दोषी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करे। साथ ही ऐसे उपाय भी करे, जिससे ऐसी वारदातें आगे न हो पाएं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *