कोलकाता में जूनियर डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी के मामले को लेकर डॉक्टरों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। न्याय की मांग को लेकर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में प्रदर्शन हो रहे हैं।

सिविल में प्रदर्शन करते डॉक्टर।
– फोटो : amar ujala
विस्तार
कोलकाता में जूनियर डॉक्टर के साथ हुई बर्बरता की घटना पर डॉक्टरों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। लखनऊ के सिविल अस्पताल में शनिवार को डॉक्टरों की हड़ताल के कारण सभी ओटी बंद रहीं जिसके कारण 25 से ज्यादा सर्जरी टल गईं और मरीज बेहाल हो गए। इससे इमरजेंसी में लोड बढ़ गया और मरीजों की कतार लग गई। सिविल अस्पताल में डॉक्टर व कर्मचारियों ने एकत्र होकर प्रदर्शन किया और न्याय की मांग की।
हड़ताल के कारण अस्पताल में मरीजों की भीड़ लग गई और उन्हें इलाज नहीं मिल पा रहा है। मोहनलालगंज की काजल सुबह अपनी मां के साथ नौ बजे आई थी। उसे बुखार और सूजन है। अभी तक उसे इलाज नहीं मिल सका है।
