{“_id”:”676775aa58ba78e342075d3d”,”slug”:”up-news-sick-elderly-and-small-children-should-not-come-to-bankebihari-temple-management-issued-an-advisory-2024-12-22″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: बीमार, बुजुर्ग और बच्चे… बांकेबिहारी मंदिर आने से पहले पढ़ लें ये एडवाइजरी; इन दस दिन के लिए की ये अपील”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़। फाइल फोटो
विस्तार
नए साल पर ठाकुर श्रीबांके बिहारी के दर्शन करने के लिए देश-विदेश से श्रद्धालु आएंगे। भीड़ के दबाव के बीच श्रद्धालुओं की तबीयत खराब न हो इसके लिए बांकेबिहारी मंदिर प्रबंधन ने एडवाइजरी जारी की है। इसमें नववर्ष के मौके पर 10 दिन बुजुर्ग, बच्चे, बीमार और गर्भवती महिला श्रद्धालुओं से मंदिर न आने की सलाह दी है।
Trending Videos
बांकेबिहारी मंदिर के प्रबंधक मुनीश कुमार शर्मा ने बताया कि नववर्ष पर 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक श्रद्धालुओं की भीड़ आराध्य बांकेबिहारी के दर्शन के लिए उमड़ेगी। देशभर से आने वाले श्रद्धालु वृंदावन आने से पहले भीड़ के आंकलन करने और पता लगाने के बाद ही आएं।
वह भीड़ का हिस्सा न बनें। मंदिर प्रबंधन ने भीड़ के समय मंदिर में वृद्ध, दिव्यांग, छोट बच्चे, ब्लड प्रेशर, शुगर, हृइय रोगी एवं बीमार श्रद्धालुओं से मंदिर न आने को कहा है। इसके अलावा उन्होंने खाली पेट न आने और आवश्यक दवाएं साथ लाने की सलाह दी है।
प्रबंधक ने अपील की है कि श्रद्धालु अपने परिजनों की जेब में घर का पता एवं मोबाइल नंबर लिखी पर्ची रखें, ताकि भीड़ में बिछुड़ने पर सहायता मिल सके। श्रद्धालु जेबकतरों, चेन स्नेचरों, मोबाइल चोरों से सावधान रहें। भीड़ के समय वह अनावश्यक समस्याओं से बचने के लिए निर्धारित प्रवेश मार्ग दो और तीन नंबर गेट से ही प्रवेश करें। मंदिर से निकलने के लिए निकास द्वार से ही निकलें।