UP News Stage collapsed due to breaking of stairs during Nirvana Mahotsav in Baraut baghpat

बड़ौत में गिरा मंच
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में बड़ा हादसा हुआ है। बागपत में भगवान आदिनाथ के निर्वाण लड्डू पर्व पर मान स्तम्भ परिसर में बना लकड़ी से बना पैड ढह गया। इससे 80 से अधिक श्रद्धालु नीचे दबने से घायल गए। मौके पर भगदड़ मच गई।

Trending Videos

एम्बुलेंस नहीं मिलने पर घायलों को ई रिक्शा में बैठाकर अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना पर बड़ौत कोतवाली इंस्पेक्टर भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।  मौके पर अफरातफरी मच गई। 

जानकारी के अनुसार, बड़ौत शहर कोतवाली इलाके के गांधी रोड पर यह दर्दनाक हादसा हुआ है। श्री दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज के मैदान पर बनाए गए मान स्तंभ का मंच टूटने से 80 से अधिक लोग घायल हुए हैं। 

आज निर्वाण महोत्सव के तहत यहां धार्मिक कार्यक्रम होना था, यहां 65 फीट ऊंचा मंच बनाया गया था। इसकी सीढ़ियां टूट गई। बताया जा रहा है कि जैन कॉलेज परिसर में स्थापित मानस्तम्भ में विराजमान प्रतिमा जी का अभिषेक करने के लिए लगाई गई अस्थायी सीढ़ियां गिर गई हैं। इससे 80 से ज्यादा श्रद्धालु नीचे दब गए और भगदड़ मच गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *