up news There was a stampede to board train at Jhansi railway station

झांसी स्टेशन पर सोमवार की रात भगदड़ में गिरे यात्री
– फोटो : वीडियो ग्रैब

सोमवार रात झांसी-प्रयागराज रिंग रेल में सवार होने के लिए यात्री चलती ट्रेन में सवार हो गए। ट्रेन में चढ़ने के लिए प्लेटफार्म पर भगदड़ मच गई। इसमें कई यात्री ट्रैक पर तो कई प्लेटफार्म पर गिर गए। इस दौरान जीआरपी और आरपीएफकर्मी नदारद रहे।

Trending Videos

यात्रियों ने कहा कि मौके पर यदि पुलिसकर्मी तैनात होते तो यह घटना नहीं होती। बताया गया कि सोमवार की रात प्रयागराज झांसी रिंग रेल रात करीब 7.30 उरई की तरफ से झांसी आई। यात्रियों को उतारने के बाद ट्रेन को प्लेटफार्म आठ पर ले जाया जा रहा था। 

प्लेटफार्म एक से ट्रेन आती देखकर यात्री उसे प्रयागराज की तरफ जाने वाली समझकर चलती ट्रेन में सवार होने लगे। इसी बीच पहले सवार होने के लिए भगदड़ मच गई। ऐसे में कोई प्लेटफार्म पर गिर पड़ा तो कोई ट्रैक पर गिर गया।

एक-दूसरे को बचाने में भी यात्री जुटे रहे। ड्राइवर ने सही समय पर ट्रेन रोककर बड़ी घटना को रोक दिया। ट्रेन के खड़े होने के बाद यात्रियों को समझाकर ट्रेन में सवार कराया। इस घटना से स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *