11:04 AM, 11-May-2023

सिद्धार्थनगर में सभी कर रहे मतदान

सिद्धार्थनगर जिले में पीपुल्स इंटर कॉलेज डुमरियागंज स्थित बूथ संख्या एक पर दिव्यांग मतदाता जावेद अहमद पहुंचे। वहीं बढ़नी के प्रावि कल्लन डिहवा में मतदान बीमार डॉ बदरे आलम ने भी मतदान किया।

10:29 AM, 11-May-2023

संतकबीरनगर का वीडियो वायरल

संतकबीरनगर जिले में मेहदावल नगर पंचायत के नायक टोला ठठराही बूथ के बाहर मतदाताओं को प्रलोभन देकर अपने पक्ष मे मतदान कराने का क्रम जारी है। मतदाता के जेब में रुपये डालने का वीडियो वायरल हो रहा है।

10:21 AM, 11-May-2023

सिद्धार्थनगर में 2 घंटे में 9.36 प्रतिशत हुआ मतदान

दो नगर पालिका और नगर पंचायत क्षेत्रों में मतदान जारी है। सुबह 7:00 से 9:00 के बीच हुए मतदान आंकड़ों के मुताबिक 9. 63 प्रतिशत हुआ है। प्रशासन की ओर यह आकडा जारी हुआ है। नगरपालिका सिद्धार्थनगर 9.00 प्रतिशत, बांसी 8.51 प्रतिशत, नगर पंचायत डुमरियागंज11.05, बढ़नीचाफा 11.50, भारतभारी10.00, बिस्कोहर 8.58, इटवा 6.57, शोहरतगढ़ 9.03, बढ़नी 7.25, कपिलवस्तु 14.00, उसका बाजार में 9.87 प्रतशित मतदान हुआ है। सबसे कम मतदान इटवा नगर पंचायत क्षेत्र में है।

10:19 AM, 11-May-2023

बस्ती में पहले दो घंटे में 8.94 प्रतिशत हुआ मतदान

सुबह सात बजे शुरू हुए मतदान के पहले दो घंटे में कुल 2 लाख 81 हजार 302 मतदाताओं में से 25 हजार 174 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया। शहर की तुलना में कस्बों के मतदाताओं ने मतदान में दिलचस्पी दिखाई। नगर पंचायत के कई बूथों पर सुबह से ही लंबी कतार दिखाई दी। सबसे ज्यादा 13.62 प्रतिशत मतदान नगर पंचायत गायघाट और सबसे कम नगर पंचायत नगर बाजार में 4.56 प्रतिशत मतदान हुआ।

इस प्रकार सदर तहसील के नगर पालिका बस्ती के कुल मतदाताओं 120509 में से नौ बजे तक 9017 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया। नगर पंचायत बनकटी में 20490 मतों में से 1977, नगर में 22429 मतोंं में से 1024,गनेशपुर में 19025 में 2555 डाले गए। इसी प्रकार गायघाट में 9262 में से 1262 और मुंडेरवा नगर पंचायत के 18457 मतों में से नौ बजे तक 1707 मत पड़े। हर्रैया तहसील के नगर पंचायत बभनान के 16101 मतों में से 2115, हर्रैया में 16041 में से 1771 और कप्तानगंज के 19197 मतों में से 2075 मत पड़ चुके थे। रुधौली तहसील के एक मात्र नगर पंचायत रुधौली में 19791 मतों में से सुबह नौ बजे तक 1671 मत पड़े।

पहले दो घंटे में इस प्रकार रहा मत प्रतिशत

नगर पालिका बस्ती- 7.48 फीसदी

नगर पंचायत बनकटी- 9.64 फीसदी

नगर पंचायत नगर- 4.56  फीसदी

नगर पंचायत गनेशपुर- 13.4  फीसदी

नगर पंचायत गायघाट- 13.62  फीसदी

नगर पंचायत मुंडेरवा- 4.94  फीसदी

नगर पंचायत बभनान- 13.13  फीसदी

नगर पंचायत हर्रैया- 11.04  फीसदी

नगर पंचायत कप्तानगंज- 10.8  फीसदी

नगर पंचायत रुधौली- 8.44  फीसदी

10:15 AM, 11-May-2023

बस्ती में सपा प्रत्याशी ने किया मतदान


सपा प्रत्याशी नेहा वर्मा ने अपने पति अंकुर वर्मा के साथ किया मतदान
– फोटो : अमर उजाला

बस्ती में सपा प्रत्याशी नेहा वर्मा ने अपने पति अंकुर वर्मा के साथ मतदान किया।

10:14 AM, 11-May-2023

संतकबीरनगर में बूथ का जायजा लेते अधिकारी

एसडीएम और सीओ ने नगर पंचायत बेलहर कलां राष्ट्रीय इंटर मीडिएट कॉलेज पारस नगर बेलहर में बूथ का जायजा लिया। सन्तकबीरनगर में नौ बजे तक 9.50 प्रतिशत मतदान हुआ।

09:40 AM, 11-May-2023

बस्ती जिले में सुबह नौ बजे तक हुआ इतना मतदान

नगर पालिका बस्ती- 7.48 फीसदी

नगर पंचायत बनकटी- 9.64 फीसदी

नगर पंचायत नगर, 4.56 फीसदी

नगर पंचायत गनेशपुर- 13.4 फीसदी

नगर पंचायत गायघाट- 13.62 फीसदी

नगर पंचायत मुंडेरवा- 4.94 फीसदी

नगर पंचायत बभनान- 13.13 फीसदी

नगर पंचायत हर्रैया- 11.04 फीसदी

नगर पंचायत कप्तानगंज- 10.8 फीसदी

नगर पंचायत रुधौली- 8.44 फीसदी

कुल मतदान प्रतिशत – 8.94 फीसदी

09:06 AM, 11-May-2023

सिद्धार्थनगर जिले के 9 नगर पंचायत और 2 नगरपालिका में मतदान जारी

जिले के दो नगर पालिका और नो नगर पंचायत क्षेत्रों में सुबह सात बजे से मतदान जारी है। मतदान केंद्रों पर इक्का-दुक्का लोग पहुंचने लगे हैं। केंद्र पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं। पहचान पत्र और पर्ची देखने के बाद ही मतदाताओं को लाइन में भेजा जा रहा है। जिले में सुबह सात बजे से नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर बांसी वहीं नगर पंचायत उसका बाजार, कपिलवस्तु, बढ़नी, बिस्कोहर, शोहरतगढ़, बढ़नीचाफा, भारतभारी,इटवा डुमरियागंज नगर पंचायत में मतदान चल रहा है। फिलहाल, सुबह शुरुआती दौर में कम संख्या में लोग पहुंचे, जिनका मतदाता पहचान पत्र और वोटर लिस्ट देखने के बाद मतदान केंद्र के अंदर प्रवेश दिया गया। वहीं मतदान प्रक्रिया सकुशल संपन्न कराने के लिए हर बूथ पर सुरक्षाकर्मी मुस्तैद नजर आए आला अधिकारी केंद्रों का भ्रमण करके मतदान की स्थिति के बारे में जानकारी लेते दिखे।

09:03 AM, 11-May-2023

सन्तकबीरनगर के कई बूथों पर कम संख्या में पहुंच रहे वोटर

नगरपालिका खलीलाबाद और सात नगर पंचायतों में सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया है। शुरुआत में कम संख्या में लोग मतदान केंद्र पर पहुंचे है। डीएम एसपी  घूम घूम कर जायजा ले रहें। सुरक्षा को लेकर पुलिस मुस्तैद है।

09:02 AM, 11-May-2023

जिले के 9 नगर पंचायत और एक नगरपालिका क्षेत्र में मतदान

बस्ती जिले के एक नगर पालिका और नौ नगर पंचायत क्षेत्रों में सुबह सात बजे से मतदान हो रहा है। मतदान केंद्रों पर इक्का-दुक्का लोग पहुंचने लगे हैं। केंद्र पर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम है। पहचान पत्र और पर्ची देखने के बाद ही मतदाताओं को लाइन में भेजा जा रहा है। जिले में सुबह 7 बजे से नगर पालिका परिषद बस्ती के अलावा नगर पंचायत नगर बाजार कप्तानगंज बभनान गणेशपुर मुंडेरवा बनकटी नगर पंचायत में मतदान चल रहा है। शुरुआती दौर में कम संख्या में लोग पहुंचे, जिनका मतदाता पहचान पत्र और वोटर लिस्ट देखने के बाद मतदान केंद्र के अंदर प्रवेश दिया गया। वहीं मतदान प्रक्रिया सकुशल संपन्न कराने के लिए हर बूथ पर सुरक्षाकर्मी मुस्तैद नजर आए अधिकारी केंद्रों का भ्रमण करते  दिखे।

08:30 AM, 11-May-2023

पूरे जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

संत कबीरनगर जिले के नगर पालिका परिषद खलीलाबाद, नगर पंचायत मगहर, नगर पंचायत हरिहरपर, नगर पंचायत हैंसर बाजार-धनघटा, नगर पंचायत बखिरा, नगर पंचायत बेलहर कला, नगर पंचायत मेंहदावल और नगर पंचायत धर्मसिंहवा में मतदान हो रहा है। इन सभी जगह कुल 130 वार्ड हैं। इसके लिए 109 मतदान केंद्र और 238 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। डीएम संदीप कुमार के मुताबिक मतदान दिवस पर उम्मीदवार, उनके अभिकर्ता और मतदाताओं को मोबाइल फोन तथा तरल पदार्थ लेकर मतदान स्थल के 100 मीटर की परिधि में प्रवेश पर रोक है। मतदान केंद्र के 200 मीटर की परिधि में किसी भी दल या उम्मीदवार के जरिए टेंट आदि नहीं लगाया जाएगा।

08:29 AM, 11-May-2023

कुल 146 उम्मीदवार मैदान में

बस्ती जनपद के दस निकायों में अध्यक्ष पद के 116 और सदस्य पद 989 उम्मीदवार मैदान में है। कुल 1105 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 2 लाख 81 हजार 302 मतदाता करेंगे। नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए 14 प्रत्याशी और 25 वार्डों में सभासद पदों के लिए कुल 146 उम्मीदवार मैदान में हैं।

08:29 AM, 11-May-2023

बस्ती में मतदान जारी

बस्ती नगर पालिका के 25 वार्डों में 22 मतदान केंद्र और 126 बूथ बनाए गए हैं। बनकटी के 15 वार्डों में 15 मतदान केंद्र और 22 बूथ, मुंडेरवा के 15 वार्डों में 8 मतदान केंद्र और 21 बूथ, गनेशपुर के 15 वार्डों में 10 मतदान केंद्र 20, नगर के 15 वार्डों में 15 मतदान केंद्र, 23 बूथ, गायघाट के 10 वार्डों में 7 मतदान केंद्र, 11 बूथ बनाए गए हैं।

08:25 AM, 11-May-2023

UP Nikay Chunav 2023 Live: बस्ती मंडल में अब तक इतने फीसदी मतदान, यहां जानिए पल पल की अपडेट

यूपी निकाय चुनाव में आज बस्ती मंडल में मतदान चल रहा है। बस्ती मंडल में तीन जिले बस्ती, संत कबीरनगर और सिद्धार्थनगर है। सिद्धार्थनगर में निकाय चुनाव के लिए बुधवार सुबह सात बजे से जिले के नौ नगर पंचायत और दो नगर पालिका क्षेत्र में मतदान हो रहा है। मतदान करने के लिए गृहिणियां बहुत ही उत्साहित हैं। उनका कहना है कि मतदान करके पहले लोकतंत्र का मजबूत बनाएंगे, फिर जाकर भोजन बनाएंगे। मतदान करने का अवसर बार-बार नहीं आता है। नगर की सरकार चुनने के लिए पांच वर्ष का इंतजार करना पड़ता है। नगर की मजबूत सरकार बनाने के लिए सभी को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए, जिससे अच्छा जनप्रतिनिधि हमारा मुखिया बने और विकास की ओर नगर आगे बढ़े। हम लोगों ने ठाना है, पहले मतदान, फिर घर आकर करेंगे जलपान



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *