07:05 AM, 04-May-2023
त्रिकोणीय मुकाबले के आसार
लखनऊ नगर निगम को भाजपा का गढ़ माना जाता है। प्रदेश में सपा, बसपा की सरकारों के समय भी निगम चुनाव में कमल खिला था। भाजपा ने पुरानी कार्यकर्ता सुषमा खर्कवाल को प्रत्याशी बनाया है। वहीं, सपा ने राजधानी के मुस्लिम और यादव वोट बैंक के साथ ब्राह्मण वोट बैंक को जोड़कर भाजपा के सामने चुनौती खड़ी करने के लिए वंदना मिश्रा को प्रत्याशी बनाया है। बसपा ने सपा के मुस्लिम वोट बैंक में सेंध लगाने के लिए शाहीन बानो को उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस ने संगीता जायसवाल पर दांव लगाया है।
05:40 PM, 03-May-2023
UP Nikay Chunav 2023 Live : 31 लाख से अधिक मतदाता शहर की सरकार के भाग्य का आज करेंगे फैसला, मतदान शुरू
शहर की सरकार के भाग्य का आज (बृहस्पतिवार को) फैसला होगा। ये फैसला लिखेंगे 31 लाख से अधिक मतदाता। आपके एक-एक वोट से तय होगा शहर में सरकार कैसी होगी। किसकी होगी। लखनवी अपना फैसला लिखने को बेकरार हैं। उम्मीद है कम मतदान प्रतिशत का दाग भी धुल जाएगा। ऐसा इसलिए भी जरूरी है कि 2017 में केवल 38 फीसदी मतदान लखनऊ नगर निगम के लिए हुआ। इस बार अधिक से अधिक मतदान कर रिकॉर्ड बनाना है।