{“_id”:”67aec76a5adeed8cbd057a6b”,”slug”:”up-one-time-settlement-scheme-for-electricity-bill-implemented-last-chance-till-15-february-2025-2025-02-14″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”यूपी: बिजली बिल के लिए एकमुश्त समाधान योजना लागू, 15 फरवरी 2025 तक अंतिम मौका; जल्द उठा लें लाभ”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
बिजली बिल – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिजली के पुराने बकाया बिल पर ब्याज में छूट सिर्फ शनिवार तक ही मिलेगी। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के 37.50 लाख उपभोक्ताओं को बकाया बिल जमा करना था, लेकिन बृहस्पतिवार शाम तक केवल 8 लाख उपभोक्ताओं ने ही बकाया बिल जमा किया है, जिनसे केवल 522 करोड़ रुपये मिले हैं, जबकि बकाया बिल 5,416 करोड़ रुपये है।
Trending Videos
निजीकरण से पहले पावर कॉरपोरेशन ने अपना बकाया बिल वसूलने के लिए 15 दिसंबर से 15 फरवरी के बीच एकमुश्त समाधान योजना चलाई। इसमें दिसंबर में पंजीकरण कराने पर ज्यादा छूट और उसके बाद ब्याज में छूट कम होती चली गई। बिजली का बकाया बिल जमा करने को लेकर उपभोक्ताओं ने इस योजना में रुचि नहीं दिखाई।
हाल ये है कि महज दो दिन बाकी है, पर 10 फीसदी बकाया बिल भी जमा नहीं हो पाया है। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के 21 जिलों में 5,416 करोड़ रुपये बकाया बिल था, लेकिन 522 करोड़ रुपये ही मिल पाए हैं। आगरा, मथुरा, एटा, फिरोजाबाद, अलीगढ़, बांदा, झांसी, कानपुर और कानपुर देहात के जोन में एकमुश्त समाधान योजना में 10 फीसदी तक ही बकाया बिल जमा हो सका है।