
{“_id”:”6939a73107314d8e080c6840″,”slug”:”up-panchayat-election-chances-of-panchayat-elections-in-the-stipulated-time-are-less-2025-12-10″,”type”:”video”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP Panchayat Election: तय अवधि में पंचायत चुनाव के आसार कम, प्रशासक संभालेंगे पंचायतों की कमान!”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव निश्चित अवधि पर होने के आसार कम दिख रहे हैं। यदि ऐसा हुआ तो पंचायतों की कमान प्रशासकों के हाथ में आ जाएगी। इसके पीछे वजह यह है कि पंचायत प्रतिनिधियों ने अलग-अलग तिथियों में शपथ/कार्यभार ग्रहण किया था। उसी अनुसार उनका कार्यकाल पूरा होगा। बरेली जिले में जिला पंचायत सदस्य व अध्यक्ष और क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं प्रमुखों ने सबसे विलंब से कार्यभार ग्रहण किया था। फिलहाल, निदेशक पंचायती राज ने पंचायत प्रतिनिधियों के कार्यकाल का विवरण डीएम से मांगा है।