
एमडी की बोर्ड बैठक लेते कमिश्नर।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहर में अब 300 वर्गमीटर या इससे अधिक क्षेत्रफल का नक्शा स्वीकृत कराने के लिए पार्किंग भी देनी होगी। दो कार की पार्किंग के लिए डेढ़ लाख रुपये और इससे अधिक क्षेत्रफल के लिए पांच लाख रुपये की एफडी (फिक्स डिपोजिट) राशि जमा करानी होगी। वहीं, तीन योजनाओं के किसानों को बढ़े हुए प्रतिकर के बारे में शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा।
