UP: People of the state have the opportunity to work in Israel, these facilities will be available with a sala

पहले भी नौकरी के लिए यूपी से गए थे युवा।
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार


 इस्राइल ने भारत से 10,000 निर्माण श्रमिकों और 5,000 देखभालकर्ताओं के लिए फिर से भर्ती अभियान चलाने का अनुरोध किया है। चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 1.92 लाख रुपये वेतन के साथ मेडिकल इंश्योरेंस, भोजन और आवास की सुविधाएं मिलेंगी। इसके अतिरिक्त उन्हें प्रतिमाह 16,515 रुपये का बोनस भी दिया जाएगा।

Trending Videos

इस्राइल की जनसंख्या, इमीग्रेशन एंड बॉर्डर अथॉरिटी (पीआईबीए) ने फ्रेमवर्क, आयरन बेंडिंग, प्लास्टरिंग और सेरेमिक टाइलिंग जैसे चार विशेष जॉब रोल्स के लिए यह अनुरोध किया है। पीआईबीए की टीम अगले सप्ताह दौरा कर कौशल संबंधी मानकों और अन्य आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए उम्मीदवारों का चयन करेगी। निर्माण श्रमिकों के लिए भर्ती अभियान का दूसरा राउंड महाराष्ट्र में होगा। महाराष्ट्र में भी यूपी के कुशल कामगार बड़ी संख्या में हिस्सा लेंगे। पिछले साल पहला चरण यूपी में हुआ था।

इस्राइल को हेल्थकेयर सेवाओं में सुधार के लिए 5,000 देखभालकर्ताओं की आवश्यकता है। इसके लिए कम से कम 10वीं पास उम्मीदवार जिनके पास मान्यता प्राप्त भारतीय संस्थान से केयरगिविंग कोर्स का सर्टिफिकेट और 990 घंटे का ऑन द जॉब प्रशिक्षण हो, वे आवेदन कर सकते हैं। नवंबर 2023 में दोनों देशों के बीच समझौते पर हस्ताक्षर के बाद राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) ने सभी राज्यों से भर्ती के लिए संपर्क किया था।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें