{“_id”:”695df71c29a92c225f0ef831″,”slug”:”psychologists-to-reform-police-behaviour-after-recent-incidents-in-agra-2026-01-07″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP Police: थाने-चौकी में काम का बोझ…पुलिस को दे रहा मानसिक तनाव, मनोचिकित्सक करेंगे सहायता”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
थाने-चौकी में काम का बोझ पुलिसकर्मियों को मानसिक तनाव दे रहा है। अब इस तनाव से मुक्ति दिलाने के लिए मनोचिकित्सक उनकी सहायता करेंगे।
UP Police, यूपी पुलिस – फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
थाने-चाैकी में काम का बोझ है। बच्चे और पत्नी से बात नहीं कर पाते हैं। छुट्टी नहीं मिल पाती। ये सभी वजहें कई बार पुलिसकर्मियों में तनाव का कारण बनती हैं। ऐसे में आम जनता से दुर्व्यवहार की घटनाएं सामने आती हैं। हाल ही में हुईं घटनाओं के बाद कमिश्नरेट पुलिस के व्यवहार को बदलने के लिए कवायद शुरू हो गई है। मनोचिकित्सक और व्यवहार विज्ञानियों का विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया जाएगा।
Trending Videos
किरावली थाने में किसान की पिटाई और पैर तोड़ देने के साथ छत्ता पुलिस ने दूध विक्रेता को चौकी में पीटा था। पैर का नाखून उखाड़ दिया था। इन घटनाओं ने पुलिस के व्यवहार पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। कुछ महीने पहले व्यवहार विज्ञानियों की टीम ने पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों पर सर्वे किया था। इसमें सामने आया था कि वर्दी पहनने के बाद पुलिसकर्मी खुद को सबसे अलग समझने लगते हैं।