यूपी पुलिस के सिपाही की बरात खंदौली में आई थी। यहां वरमाला के बाद सिपाही ने ससुराल वालों से 30 लाख रुपये की मांग रख दी। वो फेरे लेने के लिए राजी नहीं हो रहा था। ये देख दुल्हन ने ही शादी से मना कर दिया।
{“_id”:”67357e70d823aab81d061f6c”,”slug”:”up-police-constable-became-groom-behavior-after-varmala-wedding-procession-returned-without-bride-2024-11-14″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: यूपी पुलिस का सिपाही बना दूल्हा, वरमाला के बाद की ऐसी हरकत…बिना दुल्हन के लौटी बरात”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

दूल्हा-दुल्हन (सांकेतिक)
– फोटो : संवाद
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में यूपी पुलिस के सिपाही की शादी वरमाला के बाद टूट गई। वजह हैरान कर देने वाली है। गाजियाबाद में तैनात सिपाही की बरात थाना खंदौली क्षेत्र के एक गांव में आई थी। बताया गया है कि धूमधाम से बरात निकली। इसके बाद वरमाला का कार्यक्रम हो गया, लेकिन जब बात सात फेरों की आई तो सिपाही दूल्हे ने हंगामा कर दिया। वो दहेज में 30 लाख रुपये की मांग को लेकर जिद पर अड़ गया। आरोप है कि वह फेरों के लिए राजी नहीं हुआ। इस पर दुल्हन ने दूल्हे को दहेजलोभी बताते हुए शादी करने से इन्कार कर दिया। समारोह में हंगामा होने पर पुलिस पहुंच गई। मामले में सिपाही के खिलाफ दहेज मांगने का केस दर्ज किया गया है।