UP Police Constable recruitment exam paper leaked solved copy found with candidate

सॉल्व कॉपी के साथ गिरफ्तार आरोपी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


मैनपुरी में रविवार को जनपद में पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर लीक हो गया। शहर के डॉ. किरन सौजिया एकेडमी के ब्लॉक बी में केंद्र व्यवस्थापक ने एक अभ्यर्थी को सॉल्व कॉपी के साथ पकड़ा। उसके पास दो कागज मिले, जिसमें परीक्षा में आए 150 सवालों में क्रमवार 114 के जबाव लिखे हुए थे। सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। अभ्यर्थी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। केंद्र व्यवस्थापक की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई है।

जनपद में रविवार को पहली पारी की परीक्षा में दो सॉल्वर गिरफ्तार किए गए। वहीं शाम होते होते शहर के एक स्कूल से तीसरा सॉल्वर गिरफ्तार किया। पुलिस सभी से जानकारी जुटा रही थी। तभी सूचना मिली कि द्वितीय पाली में डॉ. किरन सौजिया एकेडमी के बी-ब्लॉक में परीक्षा दे रहे एक अभ्यर्थी के पास पहले से पुलिस भर्ती परीक्षा के सवालों के जवाब की एक काॅपी मौजूद है। केंद्र व्यवस्थापक डिंटो एमडी ने जब पकडे़ गए अभ्यर्थी से पूछा तो उसने अपना नाम रवि प्रकाश सिंह पुत्र राधेश्याम निवासी बरुना थाना नारायणपुर जिला भोजपुर बिहार बताया। उसके पास से दो कागज बरामद हुए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *