यूपी पुलिस के सिपाही को मथुरा में गोली मार दी गई। ये सिपाही बदायूं में तैनात है, जो अपने परिचितों के यहां आया था। बताया गया है कि वहां झगड़े के दौरान फायरिंग हुईं, जिसमें सिपाही को गोली मार दी गई।

सांकेतिक
– फोटो : अमर उजाला
Trending Videos
विस्तार
मथुरा के सदर बाजार थाने के सैन्य क्षेत्र स्थित टैंक चौराहा के पास शनिवार देर रात बदायूं में तैनात सिपाही को उसके परिचितों ने झगड़े के दौरान गर्दन में गोली मार दी। घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है । घायल सिपाही को महिला थाना इंस्पेक्टर रंजना सचान ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से उसे हालत गंभीर होने पर एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया है।
Trending Videos
