UP Police is not infamous just like that see this video going viral from Etah

यूपी पुलिस का सिपाही
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


उत्तर प्रदेश के एटा जिले से पुलिस के सिपाही का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हैरान रह जाएंगे। शराब ने नशे में टुन्न सिपाही बीच सड़क पर चारपाई बिछाकर लेटा हुआ है और गाड़ियां इधर-उधर से गुजर रही हैं। उसे फर्क नहीं पड़ रहा कि आसपास क्या चल रहा है। 

वायरल वीडियो अवागढ़ थाना क्षेत्र के जलेसर रोड स्थित गांव भजनपुरा का बताया जा रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस प्रकार सिपाही रात में बीच सड़क पर चारपाई बिछाकर लेटा हुआ है। कुछ लोग उससे बात करते भी नजर आ रहे हैं। इस दौरान सिपाही चारपाई से उठता तक नहीं है। इस दौरान वाहनों की सड़क पर कतार भी लग गई। सिपाही की इस हरकत का किसी ने वीडियो बना लिया, जो अब वायरल हो रहा है। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *