UP Police Recruitment Exam: Candidates will be examined at three levels, 11 Telegram channels and 1541 paper l

सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए उमड़ी भीड़।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


सिपाही भर्ती परीक्षा को फूलप्रूफ बनाने के लिए पूरे प्रदेश में पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है। जिन जिलों में परीक्षा केंद्र नहीं बनाए गए हैं, वहां भी सुरक्षा में कोई कोताही नहीं बरती जा रही है। सुरक्षा एजेंसियों के राडार पर सिपाही भर्ती का पेपर बेचने का दावा करने वाले 11 टेलीग्राम चैनल और कुछ व्हाट्सएप ग्रुप हैं, जिनके खिलाफ जिलों में मुकदमे दर्ज कराए जा रहे हैं। इसके अलावा बीते 12 सालों में पेपर लीक, सॉल्वर गैंग, नकल माफिया गिरोह के 1541 सदस्यों पर भी एसटीएफ और जिलों की पुलिस द्वारा पैनी नजर रखी जा रही है। केंद्रों पर अभ्यर्थियों की संख्या के मुताबिक एसपी, एएसपी और सीओ को पर्यवेक्षक बनाया गया है। केंद्रों पर राजपत्रित अधिकारियों एवं मजिस्ट्रेट की ड्यूटी अनिवार्य रूप से लगायी गयी है। केंद्रों के आसपास स्थित फोटोकाॅपी की दुकानों, साइबर कैफे, मोटरसाइकिल स्टैंड आदि की चेकिंग भी होगी।

Trending Videos

तीन स्तर पर होगी जांच 

 पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों की तीन स्तर पर जांच होगी। इसके लिए उन्हें एक घंटे पहले सेंटर पर पहुंचना होगा। यही नहीं परीक्षा केंद्रों पर जिन परीक्षकों की ड्यूटी लगाई गयी है। उन्हें परीक्षा शुरू होने से तीन घंटे पहले केंद्र पर पहुंचना होगा। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए प्रशासन की हर स्तर पर सख्ती होगी।

राजधानी के 81 केंद्रों पर शुक्रवार से पुलिस भर्ती की परीक्षाएं शुरू हो रही है। पांच दिनों तक चलने वाली परीक्षा में अलग-अलग मंडलों से चार लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा की पारदर्शिता को देखते हुए सेंटर के मुख्य गेट से लेकर परीक्षा कक्ष तक पूरी सख्ती होगी। परीक्षार्थियों की जांच के लिए हर स्तर पर अलग-अलग टीम होगी। हालांकि, सेंटर तक पहुंचने में किसी परीक्षार्थियों को परेशानी न हो इसका भी विशेष ध्यान रखा जाएगा।

कंट्रोल रूम प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि सेंटर के आस पास जाने वाले राहगीरों पर भी निगरानी होगी। परीक्षार्थी के साथ आने वाले अभिभावकों के ठहरने के लिए सेंटर के आसपास व्यवस्था की गई है। अभिभावक अपनी सुविधानुसार रूक सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रत्येक सेंटर के लिए अतिरिक्त परीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। हालांकि, विषय परीस्थितियों में उनसे सहयोग लिया जाएगा।

परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने में प्रशासन करेगी मदद

रेलवे, बस स्टेशन व अन्य साधनों से आने वाले परीक्षार्थियों को केंद्र तक पहुंचने में परेशानी नहीं होगी। जिला, प्रशासन, पुलिस विभाग व केंद्र व्यवस्थापक, परीक्षार्थियों की मदद करेंगे। प्रशासन के अनुसार, परीक्षार्थियों के लिए टोल फ्री नंबर जारी किया गया है। हर सेंटर के आसपास बैनर लगाया जाएगा। रेलवे व बस स्टेशन पर आने वाले अभ्यर्थियों को सेंटर की जानकारी देने में विभाग के कर्मी मदद करेंगे। अभ्यर्थी सेंटर से संबंधित जानकारी व अन्य समस्याओं के निस्तारण के लिए टोल फ्री नंबर- 05222611117, 05222611118 व 05222611119 पर संपर्क कर सकते हैं।

काला, नीला बाल प्वाइंट पेन के साथ प्रवेश, बाकी न लाएं

परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों को काला, नीला बाल प्वाइंट पेन ही साथ लेकर अंदर जाने की अनुमति मिलेगी। कागज के टुकड़े, प्लास्टिक पाउच, कैलकुलेटर, क्रेडिट, डेबिट कार्ड, स्केल, कॉपी, पेन ड्राइव, इरेजर, लॉग टेबुल, इलेक्ट्रॉनिक पेन, स्कैनर, डिजिटल पेन साथ नहीं ले जा सकेंंगे। मोबाइल आदि भी नहीं ले जा सकेंगे। खाने का सामान, सिगरेट, लाइटर, माचिस, गुटखा लाना पूर्ण रूप से वर्जित है।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *