समाजवादी मीडिया सेल के ट्विटर हैंडल के जरिए उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने सपा पर तीखा हमला किया है। उन्होंने कहा कि उप मुख्यमंत्री के डीएनए के संबंध में सपा का बयान उसकी संकीर्ण मानसिकता और नैतिक पतन को उजागर करते हैं। सपा नेता रामगोपाल यादव द्वारा महिला वायुसेना अधिकारी का जातिगत अपमान करने के बाद, माफी मांगने के बजाय अब सपा अब ब्रजेश पाठक की प्रतिष्ठा धूमिल करने के लिए गंदी राजनीति का सहारा लिया है।

Trending Videos

चौधरी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा है कि सपा मुखिया अखिलेश यादव को सेना, दलित समाज और महिलाओं के साथ ब्राह्मण समाज का अपमान के लिए देशवासियों से माफ़ी माँगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सपा का यह बयान सिर्फ एक नेता पर हमला नहीं, बल्कि संवैधानिक मर्यादाओं, महिलाओं के सम्मान, सभ्य राजनीति और ब्राह्मण समाज के सम्मान पर कुठाराघात है। सपा के डीएनए का चरित्र असल में उनकी दलित और महिला विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि इनके डीएनए में घृणा और झूठी राजनीति भरी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *