UP Politics News Akhilesh Yadav and Rahul Gandhi on Mangesh Yadav Encounter Full Details

Mangesh Yadav Encounter
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


सुल्तानपुर में एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में मारे गए मंगेश यादव के प्रकरण को विपक्ष विधानसभा उपचुनाव में मुद्दा बनाने की मंशा के साथ आगे बढ़ रहा है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने न्यायालय और मानवाधिकार आयोग से दखल देने का अनुरोध किया है। वहीं, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि यूपी में कानून का शासन नहीं है। 

Trending Videos

अखिलेश यादव ने मंगेश की बहन प्रिंसी यादव का वीडियो एक्स पर अपलोड करते हुए लिखा कि इस बच्ची के आंसुओं की गवाही के आधार पर न्यायालय व मानवाधिकार आयोग से तत्काल सक्रिय होने का विनम्र आग्रह है। 

 

राहुल गांधी ने मंगेश यादव एनकाउंटर मामले में भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि सुल्तानपर में हुए मंगेश यादव के एनकाउंटर ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि भाजपा रूल आफ लॉ पर विश्वास ही नहीं करती है। 

मंगेश के परिवार के आंसू पूरे देश से सवाल पूछ रहे हैं- कौन जिएगा और कौन नहीं, इसका फैसला अदालत करेगी या पुलिस? एसटीएफ जैसी प्रोफेशनल फोर्स को भाजपा सरकार में आपराधिक गिरोह की तरह चलाया जा रहा है।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *