UP Politics News Sangh Will Talk to Every Section of Society on This Issue Conversion to Hindus of Bangladesh

संघ प्रमुख मोहन भागवत
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार


मथुरा के परखम के दीनदयाल गो विज्ञान अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र में चल रही संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक में एजेंडा स्पष्ट कर दिया गया है। संघ प्रमुख डा. मोहन भागवत ने साफ संदेश दिया कि हिंदुत्व के मुद्दे पर अडिग रहना है लेकिन इसके साथ ही संघ के विचारों को हर धर्म, संप्रदाय के लोगों तक पहुंचाना होगा। 

सभी को जोड़ना होगा। बैठक में लव जिहाद, धर्मांतरण से लेकर बांग्लादेश में हिंदुओं की हालत पर बात हुई और सभी को एकजुटता का संकल्प दिलाया गया। मार्च तक 1,13,105 स्थानों पर नई शाखाएं लगाने का लक्ष्य दिया गया है।

संघ के इस दस दिवसीय शिविर में कार्यकारी मंडल की दो दिवसीय बैठक शनिवार को संपन्न हो गई। बैठक में 46 प्रांतों के 386 पदाधिकारियों ने भाग लिया। सात पदाधिकारी स्वास्थ्य कारणों से नहीं आ सके। 

बैठक में गहन मंथन हुआ। अगले दशहरे तक संघ की हर गांव में शाखा लगाने के लक्ष्य के अलावा सभी वर्ग के लोगों तक संघ की पहुंच मजबूत करने पर जोर दिया गया। साथ ही पंच परिवर्तन पर फोकस किया गया। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *