{“_id”:”675cee0194ea3f40ef0a94bb”,”slug”:”story-of-allegations-on-up-pps-mohsin-khan-messages-of-my-love-he-himself-proposed-me-acp-kept-telling-lies-2024-12-14″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”यूपी के PPS मोहसिन पर आरोपों की कहानी: ‘माई लव…’ के मैसेज, मुझे खुद किया था प्रपोज; झूठ पर झूठ बोलता रहा ACP”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
UP PPS Mohsin khan – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मोहसिन ने मुझको पहले प्रपोज किया, उनका आकर्षण इतना था कि मैं मना नहीं कर पाई। दोस्तों ने समझाया था, उम्र में भी बड़े थे, लेकिन उनके ख्याल रखने के स्वभाव ने मुझे बेहद प्रभावित किया। अगर उम्र का फासला 20 साल का भी होता तो भी मना नहीं करती… लेकिन अब लगता है सब झूठ था।
Trending Videos
कभी सोचा ही नहीं था कि मोहसिन इतना बड़ा धोखा देंगे, जबकि मैंने तो उनकी बेटी को भी मां की तरह चाहा। उसके लिए शॉपिंग भी करती। शादी के बाद उसे अपने साथ ही रखती। उनके साथ यूएसए सेटेल होने की तैयारी थी। लेकिन, उन्होंने कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ा।
मैं खुशमिजाज, हंसने, खेलने वाली लड़की थी, अब देश में रहना तो मुश्किल होगा, कहीं न कहीं मेरा नाम, मेरा चेहरा सामने आ ही जाएगा। अकेले ही अब यूएस सेटेल हो जाऊंगी। आईआईटी कानपुर की पीड़ित छात्रा मन की बात रखते ही फफक पड़ी।
पीड़िता ने कहा कि मैं उनका काफी सम्मान करती थी, उन्होंने कभी मुझसे तुम कहकर बात नहीं की। हमने ढेरों प्रोजेक्ट्स पर साथ काम किया। मेरे दोस्तों को मेरे रिश्ते के बारे में पता था, जिनको नहीं पता था, उनको हमारी बॉडी लैंग्वेज देखकर समझ में आ जाता था।