UP: Preparations for a major reshuffle in the BJP organization, the process of election of divisional presiden

भाजपा संगठन की बैठक।
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार


विधानसभा के उपचुनाव में मिली जीत से उत्साहित भाजपा अब युवाओं और महिलाओं पर खास फोकस करेगी। प्रदेश भाजपा के सांगठनिक चुनाव की प्रक्रिया के तहत मंगलवार को प्रदेश के सभी छह क्षेत्रों में बैठक हुई। इसमें महिलाओं और युवाओं को संगठन में तरजीह देने पर मंथन किया गया। बैठक में मंडल अध्यक्षों के चुनाव के लिए मानक भी तय किए गए। यह भी तय किया गया है कि मंडल अध्यक्षों का नाम अब प्रदेश स्तर से ही तय किया जाएगा। साथ ही संगठन में युवाओं और महिलाओं को तरजीह देने के भी फैसले लिए गए हैं। सभी क्षेत्र के चुनाव अधिकारियों को हर हाल में मंडल अध्यक्षों की चुनाव प्रक्रिया 15 दिसंबर तक पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, अवध क्षेत्र की बैठक राजधानी के विश्वसरैया सभागार में प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

Trending Videos

प्रदेश महामंत्री ने अवध क्षेत्र की बैठक में कहा कि प्रदेश में प्राथमिक सदस्य और सक्रिय सदस्य बनाने का अभियान पूरा हो चुका है। बूथ समितियों के गठन और मण्डल अध्यक्षों के निर्वाचन की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने कहा कि सभी बूथों का भौतिक सत्यापन भी किया जाएगा। इसके लिए शक्ति केंद्र स्तर पर विस्तारक तय किए जाएंगे। वो तीन दिन तक स्थानीय स्तर पर प्रवास कर बूथ समितियों का सत्यापन करेंगे। बता दें कि राष्ट्रीय महामंत्री व केंद्रीय प्रेक्षक विनोद तावड़े ने पश्चिम क्षेत्र, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कानपुर क्षेत्र, मुख्य चुनाव अधिकारी डा. महेंद्रनाथ पांडेय ने गोरखपुर क्षेत्र, सह प्रभारी संजीव चौरसिया ने ब्रज क्षेत्र और संजय भाटिया ने काशी क्षेत्र में बैठक की अध्यक्षता की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *