UP: Rahul Gandhi will appear in Sultanpur court on Friday in defamation case, the matter is related to his com

राहुल गांधी, अमित शाह
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


 लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 26 जुलाई को सुल्तानपुर एमपी-एमएलए कोर्ट में सुबह 10:00 बजे पेश होंगे। वर्ष 2018 में कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान गृहमंत्री अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में भाजपा नेता विजय मिश्रा ने राहुल पर मानहानि का केस दर्ज कराया था, जिसमें उनका बयान दर्ज होना है।

Trending Videos

राहुल गांधी पर दिसंबर 2023 में कोर्ट ने गैर जमानती वारंट की प्रक्रिया शुरू की थी। तब 20 फरवरी को उन्होंने कोर्ट में समर्पण किया था। इसके बाद विशेष अदालत ने उन्हें 25-25 हजार के दो बांड पर जमानत दी थी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष (प्रभारी प्रशासन) दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि राहुल गांधी 26 जुलाई को सुबह 9:00 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से वह सड़क मार्ग से सुल्तानपुर आएंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें