UP: Ram-Ram to everyone, children please forgive me, young man suicide after writing a sad story

सुसाइड नोट लिखकर दे दी जान
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


फेसबुक पर सुसाइड का स्टेटस लगाकर युवक ने जंगल में जाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवक गजरौला की एक फैक्टरी में नौकरी करता था।

उसकी ससुराल भी गजरौला थाना क्षेत्र के गांव में ही है। पिछले कई दिन से पत्नी और बच्चे मायके में ही रह रहे थे। रविवार को गांव में एक शादी का कार्यक्रम था। जिसमें युवक शामिल होने के लिए आया था। देर शाम को युवक ने अपने फेसबुक स्टेटस पर सुसाइड नोट लिखा।

उसमें लिखा कि सभी को राम-राम। मैं सुसाइड करने जा रहा हूं। बच्चों मुझे माफ कर देना। हालात ही कुछ ऐसे हैं। हालांकि मौत का कारण सुसाइड नोट में नहीं लिखा है। सुसाइड नोट देखने के बाद दोस्त और परिजन घबरा गए।

उन्होंने युवक की तलाश शुरू की तो युवक का शव जंगल में पेड़ पर फंदे पर लटक का मिला। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि युवक की मौत के मामले में कोई सूचना थाना स्तर पर प्राप्त नहीं हुई है। यदि ऐसी कोई शिकायत मिलती है तो जांच कर कार्रवाई कराई जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें