समूचे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का कहर जारी है। पहाड़ों पर बर्फबारी और वहां से आ रही सर्द पछुआ हवाओं के साथ घने कोहरे ने यूपी में लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इसे देखते हुए 12वीं तक आईसीएसई, सीबीएसई व यूपी बोर्ड के सभी स्कूलों को एक जनवरी तक बंद कर दिया गया है। 

मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक गलन और कोहरे से राहत की संभावना नहीं है। वहीं, सहारनपुर, बिजनौर और मुजफ्फरनगर में रविवार का दिन सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। मेरठ में ठंड ने 13 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। मेरठ नैनीताल से भी ठंडा रहा।

Trending Videos

UP School Closed Cold weather and fog all schools up to class 12 closed in UP 13-year record broken in Meerut

दिल्ली रोड पर छाये कोहरे के बीच वाहन चालक हेडलाइट जलाकर गुजरते हुए
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

घने कोहरे की वजह से आगरा, प्रयागराज, कानपुर और सहारनपुर में दृश्यता शून्य हो गई। वहीं फतेहपुर में 10 मीटर, मेरठ में 15 मीटर और हमीरपुर में 20 मीटर दृश्यता दर्ज हुई। 6.7 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ मेरठ और इटावा में सबसे ठंडी रात रही।

UP School Closed Cold weather and fog all schools up to class 12 closed in UP 13-year record broken in Meerut

दिल्ली रोड पर छाये कोहरे के बीच वाहन चालक हेडलाइट जलाकर गुजरते हुए
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पश्चिमी व पूर्वी हिस्सों में शीत दिवस की स्थिति बनी रही। बिजनौर में अधिकतम तापमान 19.6 और न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री दर्ज किया गया। शामली जिले में शनिवार रात से शुरू हुआ घना कोहरा रविवार दोपहर तक छाया रहा। 

UP School Closed Cold weather and fog all schools up to class 12 closed in UP 13-year record broken in Meerut

दिल्ली रोड पर छाया घना कोहरा
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

नैनीताल से भी ठंडा रहा मेरठ, 13 साल का रिकॉर्ड टूटा

मेरठ में रविवार को ऐसा सर्द दिन दर्ज हुआ, जिसने पिछले 13 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। दिनभर सूरज बादलों और कोहरे के पीछे छिपा रहा, जबकि शहर से लेकर देहात तक घने कोहरे की चादर तनी रही। हालात ऐसे बने कि मेरठ पहाड़ों की रानी नैनीताल से भी ज्यादा ठंडा रहा। 

UP School Closed Cold weather and fog all schools up to class 12 closed in UP 13-year record broken in Meerut

दिल्ली रोड पर छाये कोहरे के बीच वाहन चालक हेडलाइट जलाकर गुजरते हुए
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

मेरठ का अधिकतम तापमान 16.6 डिग्री और नैनीताल का अधिकतम तापमान 16.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान नैनीताल का 8 डिग्री सेल्सियस और मेरठ का 6.7 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे जनजीवन प्रभावित हुआ है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *