up school closed in agra for four days due to heavy rain

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


आगरा में बुधवार को सुबह से लेकर रात तक 54.6 मिमी बारिश हुई। देर रात तक बारिश जारी रही। मौसम विभाग ने 12 से 14 सितंबर तक भारी से अति भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। बाढ़ जैसे हालात की आशंका के चलते जिला प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से एडवाइजरी जारी की है और 12 वीं तक के सभी बोर्डों के सभी स्कूलों का जिलाधिकारी ने अवकाश घोषित किया है। 

Trending Videos

मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र ने एक दिन पहले ही भीषण बारिश की चेतावनी जारी कर दी थी। बुधवार को दिन की शुरुआत हल्की बौछारों से हुई। दिन चढ़ने के साथ ही बारिश की तीव्रता बढ़ती गई। पूरे दिन रुक-रुक कर कभी हल्की तो कभी तेज बारिश होती रही l



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें