UP: Schools closed in many districts due to rain, 32 deaths due to house-wall collapse, trains affected, aler

यूपी में बारिश का कहर।
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार


 प्रदेश में राजधानी समेत कई जगहों पर गुरुवार को जोरदार बारिश हुई। पिछले 24 घंटों में सामान्य से चार गुना बारिश रिकार्ड की गई। प्रदेश के ज्यादातर जिलों में लगातार बारिश से मकान और दीवार गिरने से 32 लोगों की मौत हो गई। सबसे ज्यादा नुकसान ब्रज क्षेत्र में हुआ। यहां पिछले 36 घंटे से भी ज्यादा समय से लगातार बारिश से गिरी दीवारों के मलबे में दबकर 19 लोगों की जान चली गई। कई जगह पेड़ उखड़ गए। बिजली सप्लाई भी ठप हो गई। प्रदेश में अभी तीन दिन और बारिश से राहत के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

Trending Videos

मंगलवार रात से शुरू हुई बारिश बृहस्पतिवार रात तक कभी तेज तो कभी धीमी लगातार होती रही। इस दौरान मैनपुरी में पांच लोगों की जान गई। कुरावली के राजलपुर में दीवार गिरने से ममता देवी (40) और रिश्तेदार दिलीप कुमार (35) की मलबे में दब कर मौत हो गई। भोगांव के गांव शिवपुरी निवासी मनोज यादव का कच्चा घर गिरने से दो बच्चों 3 वर्षीय अंश उर्फ हर्ष और दो माह की वर्षा की जान चली गई।

एलाऊ के गांव ब्योंती कटरा में कच्चा मकान गिरने से रामू (40) की जान चली गई। एटा में अलग-अलग क्षेत्रों में नीरज देवी (40), अजबश्री (60) और शांति देवी की मकान गिरने से दबकर मौत हो गई। फिरोजाबाद में मकान की दीवार गिरने से कृष्णा देवी और रामब्रेश (51) की दबकर मौत हो गई। कासगंज के पटियाली क्षेत्र में दो जगहों पर दीवार गिरने से एक महिला सहित चार लोगों की मौत हो गई। मथुरा में घर गिरने से दो शख्स की मौत हो गई। वृंदावन में दीवार गिरने से एक वृद्ध की मौत हो गई। अलीगढ़ में एक वृद्ध की जान चली गई। आगरा के बाह में पक्का मकान गिरने से एक महिला की मौत हो गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें