UP: Service engineer of Jawaharpur thermal power project commits suicide dead body found hanging

जानकारी देते पुलिस अधिकारी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


जवाहरपुर तापीय विद्युत परियोजना के सर्विस इंजीनियर की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। सर्विस इंजीनियर होटल में ठहरे हुए थे। होटल के कमरे में ही उनका शव फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सर्विस इंजीनियर के परिवारीजनों को भी सूचना दे दी गई है। 

कोतवाली नगर के गुप्ता पैलेस में जवाहरपुर तापीय विद्युत परियोजना के सर्विस इंजीनियर चेन्नई निवासी जय सूर्या दो दिन से ठहरे हुए थे। बताया गया है कि गरुवार की रात जय सूर्या ने फंदे पर लटक कर जान दे दी। ये कदम सर्विस इंजीनियर ने क्यों उठाया अभी कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं।

घटना की जानकारी सुबह हुई जब होटल के कर्मचारियों ने कमरे में लाश को देखा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौके से पुलिस के कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने सर्विस इंजीनियर के परिवारीजनों को सूचना देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *