अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish

Updated Thu, 14 Nov 2024 12:37 PM IST

यूपीपीसीएस द्वारा एक ही शिफ्ट में परीक्षा कराने और नॉर्मलाइजेशन निरस्त करने की मांग को लेकर प्रयागराज में हो रहा प्रदर्शन अब प्रदेश के अन्य जिलों में भी फैलने लगा है। अभ्यर्थियों ने लखनऊ में भी प्रदर्शन किया है।


loader

UP: Students protest over demand on UPPCS exam.

प्रदर्शन करते अभ्यर्थी।
– फोटो : amar ujala



विस्तार


उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा एक ही शिफ्ट में परीक्षा कराने को लेकर प्रयागराज में जारी अभ्यर्थियों का प्रदर्शन और अन्य शहरों में भी फैलने लगा है। बृहस्पतिवार दोपहर को को अभ्यर्थियों ने बाराबंकी शहर में जोरदार प्रदर्शन किया।

शहर से गुजरे लखनऊ अयोध्या हाईवे पर एकत्र छात्र, बैनर, पोस्टर और तख्ती लिए छात्र एकता जिंदाबाद और एक ही शिफ्ट में परीक्षा कराने के जोरदार नारे लगा रहे थे। कई छात्रों ने बताया कि प्रयागराज में इसे लेकर संघर्ष हो रहा है और वह भी इस आंदोलन में अपनी पूरी भागीदारी करेंगे।

छात्रों द्वारा शहर के पटेल तिराहे से बस अड्डा होते हुए स्टेशन रोड की ओर निकाले गए जुलूस के कारण सड़क पर जाम के हालात पैदा हो गए। करीब एक घंटे तक सैकड़ों वाहन बाराबंकी शहर में ही फंसे रहे। इससे बस स्टेशन पर संचालित बसों का आवागमन व संचालन भी प्रभावित हुआ। शहर कोतवाल आलोक मणि त्रिपाठी व अन्य पुलिसकर्मी भीड़ को नियंत्रित करने में लग रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *