UP T-20 begins: यूपी टी-20 लीग का शुभारंभ रविवार की शाम इकाना स्टेडियम में हुआ। मैच के पहले रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन हुआ। आयुष्मान, बादशाह और कृति सैनन की प्रस्तुतियों ने मोहा मन।

यूपी टी 20 लीग में रंगारंग कार्यक्रम।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आयुष्मान, बादशाह और कृति सैनन की दमदार प्रस्तुतियों के बीच अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में यूपी टी-20 लीग का धमाकेदार आगाज हो गया। आयुष्मान की दमदार डांस परफार्मेस के बाद लाल ड्रेस में उतरे रैपर बादशाह का जलवा देखते ही बना। वे जैसे ही ‘तैनू काला काला चश्मा जचा है…’ गाते हुए मैदान पर उतरे वैसे ही स्टेडियम में बैठे दर्शक झूमने लगे।
साथ ही डीजे वाले बाबू मेरा गाना बजादे ने माहौल को रंगीन कर दिया। इसके बाद अभिनेत्रा कृति सैनन ने ‘बीड़ी जलइले…जिगर से पिया’ पर जो ठुमके लगाए तो पूरा वातावरण शोर से गूंज उठा। साथ ही अपार शक्ति खुराना के संचालन ने भी दर्शकों का दिल जीत लिया। लीग का उद्घाटन बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने किया।
