UP T-20 League: Meerut became champion due to Madhav's captaincy innings, defeated Kanpur Superstars by five w

विकेट मिलने की खुशी मनाते कानपुर के प्लेयर।
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार


कभी मेरठ का पलड़ा भारी तो कभी कानपुर का। यूपी टी-20 क्रिकेट लीग के दूसरे संस्करण का फाइनल उतार-चढ़ाव वाला रहा। मैन ऑफ द मैच रहे माधव कौशिक ने कप्तानी पारी (43 गेंदों पर नाबाद 63 रन) खेलते हुए मेरठ को पांच विकेट की जीत के साथ खिताब दिलाया।

Trending Videos

माधव ने मोहसिन खान के आखिरी ओवर की चौथी गेंद पर फाइन लेग से ऊपर से छक्का जमाकर टीम को जीत से नवाजा। कानपुर सुपरस्टार्स के 191 रन के लक्ष्य को मेरठ मावरिक्स ने 19.4 ओवर में पांच विकेट खोकर प्राप्त किया। अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में आयोजित लीग में दमदार प्रदर्शन करने वाली मेरठ ने महत्वपूर्ण खिताबों पर कब्जा जमाया। लीग में सबसे ज्यादा रन 499 रन बनाने वाले सलामी बल्लेबाज स्वास्तिक चिकारा को आरेंज और 24 विकेट लेने वाले जीशान अंसारी को पर्पल कैप मिली।

चिकारा के बाद माधव बरसे

191 रन के मुश्किल लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेरठ की शुरुआत बेहद खराब रही। पारी की दूसरी ही गेंद पर सलामी बल्लेबाज अक्षय दुबे खाता खोले बगैर मोहसिन खान की गेंद पर बोल्ड हो गए। 42 रन के योग पर टीम को दूसरा झटका ओवैस अहमद (13) के रूप में लगा।

दूसरे छोर पर स्वास्तिक ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए अपना 25 गेंदों पर तीन चौके और चार छक्कों की मदद से अपना पचासा पूरा किया। वे 62 रन बनाकर मुकेश कुमार की गेंद पर शौर्य सिंह द्वारा बाउंड्री लाइन पर खूबसूरती से लपके गए। यहां से मेरठ की पारी बिखर गई। हालांकि दूसरे छोर पर कप्तान कौशिक ने 34 गेंदों पर दो चौके और तीन छक्कों की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। इस मुश्किल घड़ी में माधव ने दिव्यांश (24) के साथ चौथे विकेट के लिए 43 और फिर रितिक वत्स (नाबाद 20) के साथ नाबाद 47 रन जोड़ते हुए टीम को रोमांचक जीत दिलाई। अपनी शानदार पारी के दौरान माधव कौशिक ने 43 गेंदों पर दो चौके और पांच छक्कों की मदद से 69 रन की नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *