UP TGT Exam 2025: उत्तर प्रदेश में प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) की परीक्षा एक बार फिर टल सकती है। प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में टीजीटी के 3539 पदों पर भर्ती के लिए 21 और 22 जुलाई को लिखित परीक्षा प्रस्तावित है, लेकिन अब तक एडमिट कार्ड जारी नहीं हुए हैं, जिससे अभ्यर्थियों की चिंता बढ़ गई है। इससे पहले यह परीक्षा दो बार स्थगित हो चुकी है।

Trending Videos

कब होगी परीक्षा? अभ्यर्थियों का बढ़ता असमंजस

टीजीटी के लिए कुल 8.69 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। चयन बोर्ड ने पहले परीक्षा की तारीख तय की थी, लेकिन उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के गठन के इंतजार में लंबे समय तक यह प्रक्रिया रुकी रही। आयोग के गठन के बाद भी परीक्षा दो बार स्थगित की गई और अब तीसरी बार की तिथि 21-22 जुलाई निर्धारित की गई है।

यूपी टीजीटी परीक्षा का एग्जाम पैटर्न यहां जानिए…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *