अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र

Updated Mon, 07 Oct 2024 07:13 AM IST

Rain in UP: प्रदेश में उमस भरी गर्मी के बीच राहत मिलने वाली है। दशहरा के पहले पूरे प्रदेश का मौसम एक बार फिर से बदलने वाला है। सोमवार को ज्यादातर जिलों में दिन की शुरूआत बादलों के साथ हुई। 

 


UP: There will be heavy rain for two days in these districts of the state, Meteorological Department has also

यूपी में बारिश।
– फोटो : अमर उजाला

Trending Videos



विस्तार


 उत्तर प्रदेश के पूर्वी भाग में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सोमवार से अगले दो दिन पूर्वी इलाकों में कहीं छिटपुट तो कहीं हल्की से मध्यम बारिश के संकेत हैं। अक्तूबर की बारिश से तापमान में गिरावट आएगी और मौसम सुहाना होगा। रविवार दोपहर से ही पूर्वांचल के कई जिलों में आसमान में बादलों का डेरा था और हवाओं के असर से मौसम खुशनुमा बना रहा।

Trending Videos

लखनऊ स्थित आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में एक नए कम दबाव क्षेत्र के असर से सोमवार से अगले दो दिन प्रदेश के विभिन्न पूर्वी इलाकों में कहीं छिटपुट तो कहीं हल्की से मध्यम बारिश के संकेत हैं। इससे तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिलेगी। वहीं 25 से ज्यादा जिलों में गरज चमक के साथ वज्रपात की भी चेतावनी है।

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक रविवार को 37 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ आगरा सबसे गर्म रहा। वहीं मेरठ में 35.9 डिग्री, प्रयागराज में 35.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान की बात करें तो मुजफ्फरनगर में सबसे कम तापमान 20.9 डिग्री दर्ज किया गया। गाजीपुर में 21.5 डिग्री और चुर्क व नजीबाबाद में 22 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें