
एकमुश्त समाधान योजना।
– फोटो : Social Media
विस्तार
प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा कि बिजली उपभोक्ता 16 जनवरी तक एकमुश्त समाधान योजना का लाभ ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि अभी तक पंजीयन न कराने वाले मंगलवार को पंजीयन कराकर योजना का लाभ लें।
मालूम रहे कि प्रदेश में आठ नवंबर से एकमुश्त समाधान योजना चल रही है। अभी तक 50.56 लाख उपभोक्ताओं ने छूट का लाभ लिया, विभाग को भी 5436 करोड़ रुपये के राजस्व की प्राप्ति हुई है। उपभोक्ताओं को भी 1795 करोड़ रूपये की छूट का लाभ मिला है। इसमें विद्युत चोरी के मामले में 1.03 लाख उपभोक्ताओं ने लाभ लिया।
उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत परिषद अभियंता संघ के महासचिव जितेंद्र सिंह गुर्जर ने भी उपभोक्ताओं से अपील की है कि अंतिम दिन योजना का लाभ पाएं।
