अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र

Updated Wed, 26 Mar 2025 08:14 AM IST

Vande Bharat train: लखनऊ से जल्द ही तीन नई वंदे भारत ट्रेनें शुरू की जाएंगी। यह ट्रेनें जयपुर, जम्मू और भोपाल के लिए होंगी। इससे हजारों यात्रियों को सुविधा होगी। 

 


UP: Vande Bharat trains will start soon on three new routes, trains will run for Jammu, Jaipur and Bhopal, thi

वंदे भारत एक्सप्रेस तीन नए रूटों पर होंगी शुरू।
– फोटो : अमर उजाला।


loader



विस्तार


 लखनऊ से तीन और रूटों पर वंदे भारत ट्रेनों को चलाने का खाका तैयार किया जा रहा है। जम्मू, जयपुर व भोपाल के लिए चलने वाली इन वंदे भारत ट्रेनों से रोजाना 3200 यात्रियों को आसान होगी। उत्तर व पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन की ओर से आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए लगातार काम हो रहे हैं। एक ओर कानपुर रूट के गंगा पुल की मरम्मत 29 साल बाद की जा रही है। दूसरी ओर, गोरखपुर रूट पर काम चल रहा है। ट्रैक स्पीड बढ़ाई जा रही है। जहां ट्रेनें 80 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलती थीं, वहां स्पीड 130 किमी प्रतिघंटे कर दी गई है। अब लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन से जम्मू तथा गोमतीनगर स्टेशन से भोपाल एवं जयपुर के लिए वंदे भारत ट्रेनों को चलाने की तैयारी है। पूर्वोत्तर रेलवे के डीआरएम गौरव अग्रवाल ने बताया कि गोमतीनगर से भोपाल के लिए वंदे भारत ट्रेन के बाबत रेलवे बोर्ड के निर्देशों का इंतजार है। अगले तीन महीने के अंदर ये तीनों ही ट्रेनें पटरी पर उतर सकती हैं।

Trending Videos







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें