10:10 AM, 16-Feb-2026
UP Vidhan Mandal Session live: आज से बजट पर शुरू होगी चर्चा, विपक्ष के नेता रखेंगे अपनी बात
उत्तर प्रदेश विधानमंडल के बजट सत्र के तहत आज से विधानसभा और विधान परिषद में वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट पर चर्चा शुरू होगी। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना पहले विधायकों को बजट पर बोलने का मौका देंगे। शुक्रवार तक होने वाली इस चर्चा का अंत दलीय नेताओं, नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय और नेता सदन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन से होगा। इसके बाद बजट अनुदानों की मांगों पर विचार और मतदान होगा। अंतिम दिन शुक्रवार को सदन में बजट को पारित कराया जाएगा।
