11:44 AM, 24-Dec-2025
मंत्री ने दिया जवाब, प्रदूषण बढ़ा नहीं बल्कि नियंत्रित किया गया है
यूपी विधानसभा की कार्यवाही में सपा सदस्य ने प्रदूषण का मुद्दा उठाया और सरकार से सवाल पूछा कि प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए क्या किया जा रहा है। 2022 में 17 लाख मौतें प्रदूषण के कारण हुई हैं। उन्होंने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड बिना स्थलीय निरीक्षण के एनओसी दे देता है। इस पर संबंधित विभाग के मंत्री ने जवाब देते हुए कहा कि पर्यावरण की रक्षा के लिए और प्रदूषण रोकने के लिए हर किसी को आगे आना होगा। बीते तीन वर्षों में हमारी सरकार ने प्रदूषण नियंत्रित किया है। प्रदूषण बढ़ा नहीं है बल्कि कंट्रोल किया गया है।
11:13 AM, 24-Dec-2025
सदन के अंदर भी “सेव अरावली सेव लाइफ” के नारे लगे
सपा सदस्यों ने सदन के अंदर भी “सेव अरावली सेव लाइफ” के नारे लगाए।
10:54 AM, 24-Dec-2025
UP Vidhan Mandal Session LIVE: सदन में गूंजा प्रदूषण का मुद्दा, सपा सदस्य बोले- 2022 में 17 लाख मौतें हुईं
यूपी के विधानमंडल सत्र में सपा विधायक ने अरावली मामले को उठाया। सपा विधायक ने कहा कि पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुंचाया जाना चाहिए। उन्होंने “सेव अरावली सेव लाइफ” का नारा लगाया। विधायकों ने सोनम वांगचुक को रिहा करने के लिए भी नारे लगाए।
विधायक ने कहा कि अरावली जीवन दायिनी पर्वत श्रृंखला है। इसे बचाना चाहिए क्योंकि ये इंसानों और जीव-जंतुओं के जिंदा रहने के लिए जरूरी है।
