VIDEO : UP Vidhan Sabha Budget Session Live, बजट सत्र शुरू होने से पहले सपा कार्यकर्ताओं का हंगामा

यूपी विधानसभा का बजट सत्र मंगलवार से शुरू हो रहा है। यह बजट सत्र पांच मार्च तक चलेगा। इसकी शुरुआत राज्पाल के अभिभाषण से होगी। इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी दलों के साथ हुई बैठक में सभी से सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनता के मुद्दों पर स्वस्थ और सकारात्मक चर्चा हो। 

विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने से पहले सपा कार्यकर्ताओं चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के पास बैठकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने हाथों में नारे लिखी तख्तियां लेकर हंगामा शुरू कर दिया। इसमें सपा विधायक एवं विधान परिषद सदस्य शामिल रहे। 

बजट सत्र शुरू होने से पहले सपा कार्यकर्ताओं ने हाथों में गगरी और तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया। गगरी में लिखा कि यह नैतिकता का अस्थि कलश है। वहीं तख्तियों में विभिन्न नारे लिखकर भाजपा पर प्रदेश में भाईचारा मिटाने का आरोप लगाया।  



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें