11:47 AM, 02-Feb-2024

प्रत्येक जिले में खेलो इंडिया सेंटर की हो रही स्थापना

राज्यपाल ने बताया कि प्रदेश सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर काम कर रही है। इसके लिए प्रत्येक जिले में खेलो इंडिया सेंटर की स्थापना की जा रही है। इसके साथ ही खिलाड़ियों को अलग-अलग सेवाओं में नियुक्ति पत्र दिया जा रहा है।

11:39 AM, 02-Feb-2024

राज्यपाल ने हंगामा करने वालों को दिया जवाब


यूपी विधानसभा में अभिभाषण पढ़तीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल।
– फोटो : amar ujala

सदन में राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान विपक्ष के विधायक लगातार हंगामा और शोरशराबा करते रहे और राज्यपाल वापस जाओ के नारे लगा रहे थे। इस पर राज्यपाल ने भी जवाब दिया और कहा कि कौन चला जाएगा… ये बाद में पता चलेगा। मैं तो जाने वाली नहीं…। इसके बाद उन्होंने अपना अभिभाषण पढ़ना जारी रखा।

राज्यपाल के जवाब देने से भाजपा सदस्य भी उत्साहित हो गए और एक स्वर में उनका समर्थन किया।

11:32 AM, 02-Feb-2024

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक बोले, सभी विधायकों को बजट सत्र में भाग लेना चाहिए

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, “भाजपा सरकार उत्तर प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए काम कर रही है। ये बजट सत्र है और बजट सत्र में सभी विधायकों को भाग लेकर उत्तर प्रदेश के विकास के लिए अपना योगदान करना चाहिए। समाजवादी पार्टी अपने डीएनए को कभी भी बदल नहीं पाई… उसका अराजकता और गुंडई फैलाना अभी भी कायम है…।

 

11:29 AM, 02-Feb-2024

अयोध्या में जारी विकास परियोजनाएं गिनाईं, विकास को सराहा

राज्यपाल ने अपने अभिभाषण में अयोध्या में चल रही विकास योजनाएं गिनाई। उन्होंने कहा कि इन विकास परियोजनाओं से दिव्य व भव्य अयोध्या दुनिया के सामने आ रही है। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के बाद भारत के सांस्कृतिक गौरव की पुर्नस्थापना हुई है।

उन्होंने कहा कि दीपोत्सव ने अयोध्या को नई पहचान दी है और अब प्राण प्रतिष्ठा के बाद बड़ी संख्या में श्रद्घालु नगर आ रहे हैं। 

11:19 AM, 02-Feb-2024

विपक्ष के हंगामे पर जताई नाराजगी

अभिभाषण के दौरान लगातार हो रहे हंगामे से नाराज होकर राज्यपाल ने कुछ देर के लिए अभिभाषण बंद कर दिया और विपक्ष के सदस्यों की तरफ देखकर कहा कि … और शोर मचाइए…। इसके बाद अभिभाषण पढ़ना जारी रखना।

विपक्ष के सदस्य प्रदेश की कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए लगातार सदन में नारेबाजी कर रहे हैं।

11:17 AM, 02-Feb-2024

एमएसएमई के लिए शुरू की एक जिला एक उत्पाद योजना

राज्यपाल ने अपने अभिभाषण में कहा कि प्रदेश में एमएसएमई सेक्टर को मजबूत करने के लिए सरकार ने एक जिला एक उत्पाद योजना की शुरुआत की है। 

उन्होंने कहा कि सरकार ने अपराधों के नियंत्रण के लिए मजबूत कानून व्यवस्था, बिजली सप्लाई में निरंतरता पर खास ध्यान दिया है जिससे कि प्रदेश में उद्योगों को बड़ी सहायता मिल रही है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश तेज गति से विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। जल्द ही प्रदेश पांच हवाईअड्डों वाला प्रदेश बन जाएगा।

 

11:09 AM, 02-Feb-2024

नए वर्ष की शुभकामनाओं सहित अभिभाषण पढ़ना शुरू किया


– फोटो : amar ujala

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने नए वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए अपने अभिभाषण की शुरुआत की। राज्यपाल के अभिभाषण के प्रारंभ होते ही विपक्ष के सदस्यों ने हंगामा और शोरगुल शुरू कर दिया। हालांकि, इस दौरान भी राज्यपाल अभिभाषण पढ़ती रहीं।

राज्यपाल ने अपने अभिभाषण में राज्य सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने कहा कि अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा देश में रामराज्य के प्रारंभ का प्रतीक है।

उन्होंने कानून व्यवस्था के मुद्दे पर प्रदेश सरकार की पीठ ठोंकी और कहा कि इससे राज्य को बड़ा लाभ हुआ है। सुदृढ़ कानून व्यवस्था और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस से निवेशक प्रदेश में आने के लिए लालायित हैं।

10:55 AM, 02-Feb-2024

शोक प्रस्ताव के बाद स्थगित हो जाएगी कार्यवाही

दोपहर 12.30 बजे राज्यपाल का अभिभाषण पढ़कर सुनाया जाएगा। तीन फरवरी को भाजपा विधायक मानवेंद्र सिंह और सपा विधायक एसपी यादव के निधन पर शोक प्रस्ताव के बाद सदन की कार्यवाही स्थगित हो जाएगी।

10:46 AM, 02-Feb-2024

यूपी बजट सत्र: सदन में लगे वापस जाओ के नारे, राज्यपाल बोलीं- मैं जाने वाली नहीं… कौन जाएगा बाद में पता चलेगा…

यूपी विधानमंडल का बजट सत्र आज से शुरू हो रहा है। अब से कुछ ही देर में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल विधानमंडल में अभिभाषण पेश करेंगी। यह बजट सत्र आज से शुरू होकर 12 फरवरी तक चलेगा। पांच को वित्त मंत्री सुरेश खन्ना विधानसभा में वित्त वर्ष 2024-25 का बजट पेश करेंगे।

दोपहर 12.30 बजे राज्यपाल का अभिभाषण पढ़कर सुनाया जाएगा। तीन फरवरी को भाजपा विधायक मानवेंद्र सिंह और सपा विधायक एसपी यादव के निधन पर शोक प्रस्ताव के बाद सदन की कार्यवाही स्थगित हो जाएगी।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *