कड़ाके की ठंड और शीतलहर की वजह से सभी बोर्डों के कक्षा आठ तक के स्कूलों में 14 जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया है। बीएसए विमलेश कुमार ने बताया कि उनके संज्ञान में आया है कि जिले के सभी सहायता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई, मदरसा आदि समस्त बोर्ड के विद्यालयों में शिक्षण कार्य कराया जा रहा है।

 




Trending Videos

UP Weather: Schools up to class eight closed in Moradabad until January 14th; 11-year-old cold record broken

मुरादाबाद में कोहरे का कहर जारी
– फोटो : अमर उजाला


जनपद में अत्यधिक कोहरा एवं शीतलहर होने के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए डीएम की अनुमति के बाद 14 तक कक्षा नर्सरी से कक्षा 08 तक के समस्त शिक्षण संस्थान (राजकीय, माध्यमिक, सहायता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई, मदरसा बोर्ड आदि) अनिवार्य रूप से बंद रहेंगे।


UP Weather: Schools up to class eight closed in Moradabad until January 14th; 11-year-old cold record broken

मुरादाबाद में कोहरे का कहर जारी
– फोटो : अमर उजाला


ठंड का टूटा रिकॉर्ड 

उधर, मुरादाबाद जिले में सर्दी ने इस बार पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। छह जनवरी 2026 को दिन का तापमान महज 13.7 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.4 डिग्री कम रहा। पिछले 11 वर्ष में छह जनवरी को इतना कम तापमान कभी नहीं रहा। दिनभर धूप नहीं निकलने और कोहरे की चादर छाए रहने से ठंड का असर और बढ़ गया। हालांकि न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य के आसपास है। दिन के तापमान में तेज गिरावट ने लोगों को ज्यादा परेशान किया। बुधवार को भी कोहरा छाया रहा।


UP Weather: Schools up to class eight closed in Moradabad until January 14th; 11-year-old cold record broken

मुरादाबाद में कोहरे का कहर जारी
– फोटो : अमर उजाला


सुबह साढ़े आठ बजे हवा में नमी 97 फीसदी दर्ज की गई, जबकि शाम साढ़े पांच बजे तक भी यह 76 फीसदी बनी रही। अधिक नमी के कारण कोहरा और गलन बरकरार रही। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाओं और लगातार बने पश्चिमी विक्षोभ के असर से दिन के तापमान में गिरावट आई है। सात दिन के पूर्वानुमान के अनुसार मुरादाबाद में घने कोहरे का सिलसिला अभी जारी रहेगा।


UP Weather: Schools up to class eight closed in Moradabad until January 14th; 11-year-old cold record broken

मुरादाबाद में कोहरे का कहर जारी
– फोटो : अमर उजाला


आठ जनवरी तक न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम 14 डिग्री के आसपास रहेगा। नौ और 10 जनवरी को अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी होकर 15–16 डिग्री तक पहुंच सकता है, लेकिन सुबह के समय कोहरा या धुंध बनी रहेगी। 11 और 12 जनवरी को एक बार फिर घने कोहरे की चेतावनी दी गई है।




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *