
तेज धूप और गर्मी से बचने के लिए अपने आप को पूरी तरह से ढक कर जाती युवतियां।
– फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गर्मी धीरे-धीरे ही सही पर अपने पूरे तेवर में आने लगी है। शनिवार को झांसी प्रदेश में सबसे गर्म रहा और यहां पारा 45 डिग्री को पार कर 45.1 डिग्री दर्ज हुआ। जबकि प्रयागराज भी 44.8 डिग्री पर तपा। शुक्रवार को मुकाबले दोनों शहरों के तापमान में दो डिग्री से अधिक की बढ़ोतरी हुई है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान झांसी में 43.2 और प्रयागराज में 42.2 डिग्री था। झांसी शनिवार को लू की चपेट में रहा।