UP Weather Dense Fog Alert in 28 Districts Today Severe Cold Expected at Night Kanpur Remains Coldest City

यूपी में कोहरा।
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार


UP Weather Today:  कड़ाके की ठंड के बीच रविवार को प्रदेश के लगभग सभी जिलों में गरज चमक के साथ बूंदाबांदी हुई। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। कानपुर 5.4 डिग्री तापमान के साथ प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। मौसम विभाग के मुताबिक अब कोहरे का प्रकोप बढ़ेगा। वहीं, रविवार को महोबा में ठंड की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई।

Trending Videos

रविवार को प्रयागराज में सर्वाधिक 4.8 मिमी बारिश हुई। वाराणसी, सुल्तानपुर, रायबरेली, गोरखपुर, बस्ती, बिजनौर, आगरा, कानपुर, मथुरा और बुंदेलखंड के जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बूंदाबांदी के बाद अगले 48 घंटों में प्रदेश में रात के तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट के आसार हैं। पछुआ हवाओं से फिर से ठंड बढ़ने की उम्मीद है। प्रदेश में 15 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से फिर से बूंदाबांदी के आसार हैं। मौसम विभाग ने सोमवार के लिए प्रदेश के 28 जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें