Up weather rain in Bareilly and nearby districts schools closed due to severe cold

1 of 5

Schools Closed
– फोटो : अमर उजाला

बरेली में कोहरे के बीच अब बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ने से बुधवार को घने कोहरे का पहरा रहा। सर्द हवा लोगों को ठिठुरन का अहसास कराती रही। रात में रिमझिम बारिश से ठिठुरन और बढ़ गई। बृहस्पतिवार तड़के करीब पांच बजे गरज-चमक के साथ जिलेभर में बारिश हुई। कोहरा भी छाया रहा। शीतलहर चल रही है। आसपास के जिलों में भी मौसम का मिजाज बिगड़ गया है। खराब मौसम के चलते बरेली समेत मंडल के सभी जिलों में आठवीं तक के स्कूलों में अवकाश बढ़ा दिया गया है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विशेषज्ञ ने ठंड से बचाव के लिए लोगों से एहतियात बरतने की अपील की है।




Trending Videos

Up weather rain in Bareilly and nearby districts schools closed due to severe cold

2 of 5

बुधवार को छाया रहा कोहरा
– फोटो : अमर उजाला

बुधवार को सुबह 11 बजे के बाद तेज हवा चलने से कोहरा छंटा, पर ठिठुरन जस की तस रही। गुनगुनी धूप भी बेअसर रही। अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। शाम चार बजे से फिर कोहरा घिरने लगा।  न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात में रिमझिम बारिश शुरू हो गई। 


Up weather rain in Bareilly and nearby districts schools closed due to severe cold

3 of 5

बरेली में हुई बारिश
– फोटो : अमर उजाला

बृहस्पतिवार तड़के करीब पांच बजे से गरज चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। करीब एक घंटे तक बारिश जारी रही। इसके बाद बूंदाबादी होती रही। कोहरे के साथ बादल भी छाए हुए हैं। लोग सर्द हवा से कांप नजर आए। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से मैदानी इलाकों में प्रवेश कर रही सर्द हवा से ठिठुरन अभी बरकरार रहेगी। धूप से उठ रही वाष्प और नमी के मेल से दो से तीन दिन तक सुबह और शाम कोहरा रहेगा।


Up weather rain in Bareilly and nearby districts schools closed due to severe cold

4 of 5

Weather
– फोटो : अमर उजाला

8वीं तक के सभी बोर्ड के स्कूल बंद

कड़ाके की सर्दी के चलते बृहस्पतिवार और शुक्रवार को 8वीं तक के सभी स्कूलों में अवकाश रहेगा। शासनादेश के तहत स्थानीय स्तर पर बीएसए ने 16 और 17 जनवरी को अवकाश घोषित किया है। इस दौरान सभी बोर्ड से संबद्ध स्कूल बंद रहेंगे।


Up weather rain in Bareilly and nearby districts schools closed due to severe cold

5 of 5

शाहजहांपुर में छाया कोहरा
– फोटो : अमर उजाला

छाया रहा कोहरा, सुबह नौ बजे से बूंदाबांदी 

शाहजहांपुर में ठंड का सितम जारी है। बृहस्पतिवार सुबह हल्का कोहरा रहा। न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। पूर्वी हवा चल रही है। बादल छाए हुए हैं। सुबह करीब नौ बजे हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। इससे एकाएक गलन बढ़ गई है। 




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *