
मुरादाबाद में झमाझम बारिश का सिलसिला जारी है। इससे लोगों को बड़ी राहत मिली है। इससे पहले रविवार को पहली जमकर बारिश हुई। दिनभर में 22.2 मिलीमीटर बारिश से लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली। वहीं 24 घंटे में अधिकतम तापमान में नाै डिग्री सेल्सियस की बड़ी गिरावट आई।

2 of 10
मुरादाबाद में बारिश
– फोटो : अमर उजाला
रविवार को अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से ही काले घने बादल छाए हुए थे। सुबह करीब साढ़े नौ बजे बारिश शुरू हुई। कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश दोपहर करीब दो बजे तक होती रही। रात 11 बजे फिर झमाझम बारिश शुरू हो गई।

3 of 10
मुरादाबाद में बारिश
– फोटो : अमर उजाला
उमस भरी गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए बारिश राहत लेकर आई। मौसम विज्ञान विभाग के डाटा संग्रह केंद्र के अधिकारियों के अनुसार रविवार को इस मानसून की सबसे अधिक बारिश हुई। इसकी वजह से अधिकतम तापमान के साथ न्यूनतम तापमान में भी तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।

4 of 10
मुरादाबाद में बारिश
– फोटो : अमर उजाला
रविवार को न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा। वातावरण में सुबह नमी 78 फीसदी थी, जो बारिश की वजह से शाम को बढ़कर 90 फीसदी हो गई। पूरब से पश्चिम दिशा में हवा की गति पांच से दस किलोमीटर प्रति घंटा रही।

5 of 10
मुरादाबाद में बारिश
– फोटो : अमर उजाला
पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि मानसून के पहले चरण में अच्छी बारिश होती है। अभी अगले दो दिन मुरादाबाद और आसपास के क्षेत्रों में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश की संभावना है। अभी तापमान सामान्य से कम रहेगा।