
रात के समय छाया कोहरा
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हवाओं के असर से धूप बेअसर हो चुकी है, हालांकि दिन का तापमान स्थिर बना हुआ है। रात के पारे में दो डिग्री तक की गिरावट जारी है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, पछुआ हवा आगे बढ़ेगी और पहाड़ों से आने वाली ठंडी हवाएं ठंड बढ़ाएगी।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र में रविवार को न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि दिन का पारा शनिवार के बराबर 24.1 डिग्री ही रहा। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, अब दिसंबर के अंत तक गलन और कोहरा बढ़ेगा।
