UP Weather Update: Alert issued regarding further increase in cold wave, warning of dense fog

यूपी में मौसम, सर्दी, ठंड
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें



प्रदेश में गलन भरी कड़ाके की ठंड जारी है। बृहस्पतिवार को कई इलाकों में पारा चार डिग्री से भी नीचे पहुंच गया। कानपुर और चुर्क 3 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ प्रदेश में सबसे ठंडे रहे। मेरठ और मुजफ्फरनगर में तापमान क्रमश: 3.5 और 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश के अधिकतर स्थानों में न्यूनतम तापमान नौ डिग्री से नीचे रहा। मौसम मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए घने से अत्यधिक घने कोहरे, शीत लहर, शीत दिवस और पश्चिम उप्र में पाला पड़ने की चेतावनी जारी की है।

गलन भरी ठंड के अलावा लखनऊ, बलिया, फतेहपुर, गाजीपुर, बस्ती, मुरादाबाद और उरई समेत कई इलाकों में घने कोहरे के चलते दृश्यता 10 से लेकर 300 मीटर तक रही। कानपुर, बहराइच, मुजफ्फरनगर, मेरठ में शीत लहर ने परेशान किया, जबकि लखनऊ समेत ज्यादातर इलाकों में अत्यधिक गलन भरे दिन रिकार्ड किए गए। मौसम विभाग ने अंबेडकरनगर, बहराइच, बलरामपुर, गोंडा, गोरखपुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर, सीतापुर, श्रावस्ती, वाराणसी समेत कई इलाकों के लिए कोहरे के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा आगरा, अलीगढ़, अमेठी, अयोध्या, बाराबंकी, हरदोई, लखनऊ, प्रतापगढ़, रायबरेली, सुल्तानपुर, उन्नाव समेत कई जिलों में घना कोहरा और कई इलाकों में शीतलहर की बात कही है।

29 तक घने कोहरे और कोल्ड डे जारी रहने के आसार

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, उत्तर पूर्व राजस्थान व आसपास के क्षेत्र में चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। पछुआ हवाएं चल रही हैं और पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बनी हुई है। 27 जनवरी से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के आसार हैं। 29 जनवरी तक मौसम शुष्क रहने, घना कोहरा छाए रहने और कोल्ड डे कंडीशन बने रहने के आसार हैं।

कोहरे से चार विमान निरस्त, 24 से ज्यादा लेट

कोहरे के चलते बृहस्पतिवार को चार उड़ानें निरस्त कर दी गईं। इसमें आगरा से लखनऊ आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई 7932, दिल्ली से आने वाली 6ई 2319 और लखनऊ से आगरा जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई 7928, दिल्ली जाने वाली फ्लाइट निरस्त की गई। उधर, इंदौर, मुंबई सहित विभिन्न शहरों की 24 से ज्यादा उड़ानें लेटलतीफी की शिकार हुईं। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *