UP Weather Update Dense Fog Alert in 63 Districts Rain Brings Temperature Drop Across the State

यूपी का मौसम।
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार


Orange Alert In UP: प्रदेश के ज्यादातर हिस्से घने कोहरे और गलन भरी ठंड की चपेट में हैं। फिलहाल कुछ दिन इससे राहत नहीं मिलने वाली। बृहस्पतिवार को राजधानी लखनऊ समेत हरदोई, गाजियाबाद, हापुड, बिजनौर, गाजियाबाद, रामपुर, शाहजहांपुर, बागपत व मुजफ्फरनगर जिलों में हल्की बारिश हुई। गलन भरी हवाओं और बूंदाबांदी से दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के आसार हैं।

Trending Videos

घने कोहरे से बृहस्पतिवार को अयोध्या में दृश्यता शून्य तक जा पहुंची। झांसी, मुरादाबाद, चित्रकूट, हरदोई में भी दृश्यता 100 मीटर से कर रही। लखनऊ प्रयागराज, आगरा में भी दृश्यता कम रही। कुछ इलाकों में दोपहर बाद गुनगुनी धूप तो हुई, लेकिन गलन भरी हवा से बेअसर रही। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ का असर कमजोर पड़ने से फिलहाल कुछ दिन मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन गलन भरी पछुआ हवा और घना कोहरा बना रहेगा। इससे रात के पारा और लुढ़केगा। मौसम विभाग ने 20 जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट और 43 जिलों में घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों में कोहरे का यलो अलर्ट

UP Weather Update Dense Fog Alert in 63 Districts Rain Brings Temperature Drop Across the State

यूपी का मौसम। कोहरे की घनी चादर।
– फोटो : अमर उजाला।


प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, अमरोहा, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *