UP: Woman reached the pavilion before the wedding procession, said I am the first wife, told the whole story..

शादी में हुआ हंगामा।
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार


पहली पत्नी से विवाद के बाद दूसरी शादी रचाने जा रहे युवक की पोल खुल गई। पहली पत्नी बरात पहुंचने से पहले ही मंडप में पहुंच गई। उसने लड़की पक्ष को पूरे मामले की जानकारी दी तो सन्नाटा पसर गया। मामले की जानकारी होने के बाद बरात रास्ते से ही लौट गई। बरात पारा के राम विहार काॅलोनी से बाराबंकी जानी थी। युवक की पहली पत्नी ने पारा थाने में आरोपी पति, सास और ननद पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

नगर पंचायत में रहने वाले व्यक्ति की बेटी की शादी पारा की राम विहार काॅलोनी निवासी संदीप के साथ तय हुई थी। शुक्रवार रात बरात आनी थी। 1000 लोगों को निमंत्रण दे रखा था। चारों ओर खुशी का माहौल था। महिलाएं मंगल गीत गा रही थीं। खाना तैयार था। टेंट और अन्य साज सज्जा भी हो चुकी थी। दुल्हन भी तैयार हो चुकी थी। सभी बरात का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच शाम सात बजे लखनऊ के पारा क्षेत्र से एक युवती मंडप में पहुंची।

उसने आरोप लगाया कि जिस युवक की बरात आ रही है वह उसका पति है। पति से उनका विवाद चल रहा है, लेकिन तलाक नहीं हुआ है। युवती ने 112 पर फोन मिलाकर पुलिस बुला ली। शादी टूटने की खबर सुनकर दुल्हन भी रो पड़ी। उसके पिता ने तहरीर देकर शादी में खर्च हुए 3.80 लाख रुपये दिलाने की मांग की। युवती ने शुक्रवार देर रात पति संदीप, सास जानकी रावत, ननद खुशबू और रोशनी पर केस दर्ज कराया है। पुलिस संदीप के घर गई थी, लेकिन वह नहीं मिला। सिर्फ कुछ महिलाएं मौजूद थीं।

गुपचुप ढंग से छपवाया शादी का कार्ड

युवती का आरोप है कि संदीप ने मामले को छिपाने के लिए गुपचुप तरीके से शादी का कार्ड छपवाया और लोगों को निमंत्रण दिया। आरोपी ने वधु पक्ष को अंधेरे में रखा और पहली शादी के बारे में कुछ नहीं बताया। कॉलोनी में चर्चा है कि एक रिश्तेदार ने संदीप की शादी तय कराई थी। डॉक्टर खेड़ा चौकी इंचार्ज राजकुमार सिंह ने बताया कि संदीप ने युवती से प्रेम विवाह किया था। दोनाें एक ही कॉलोनी में रहते थे। चार नवंबर 2023 को चुंगी के पास बने मंदिर में दोनों ने शादी की थी। कुछ दिन के बाद विवाद होने पर संदीप अपने माता पिता के घर पर रहने लगा था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *